कोरबा। भाजपा में मंडल के अध्यक्ष व प्रतिनिधि ने मिलकर कार्यकारिणी बनाई थी और उसे जिला कमेटी को भेजा था। लेकिन अभी तक मंडल कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है। कार्यकारिणी की घोषणा नहीं होने से अन्य मोर्चा कार्यकर्ताओं के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मंडल कार्यकारिणी व जिला कमेटी की घोषणा के बाद युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। इसके बाद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लिए प्रयास किए जाएंगे।दावेदार मुकेश कौशिक, हिमांशु पांडेय, सुभाष राठौर, दिनेश तिवारी, धनंजय चौहान, जय गर्ग, बद्री अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मंडल कार्यकारिणी का इंतजार कर रहे हैं ताकि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के लिए प्रयास कर सके।