भुवनेश्वर, २० मार्च । ओडिशा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ विभिन्न पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक के पास भेज दिया है। वह 25 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। माना जा रहा है कि विधायक अधिराज मोहन पाणीग्राही बीजद में शामिल होंगे। कांग्रेस छोडऩे के बाद अधिराज ने कहा है कि खडिय़ाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा करने के बाद हमने कांग्रेस छोडऩे का निर्णय लिया है। किस पार्टी में जाएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लूंगा। हालांकि, उनके बीजद में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही है। इस्तीफा देने के बाद विधायक ने कहा है कि वह 2024 का चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा में कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। कांग्रेस में किसी भी नेता के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है। विधायक पाणीग्राही के पार्टी छोडऩे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा है कि खडिय़ाल में पार्टी से चुनाव लडऩे के लिए कई योग्य उम्मीदवार हैं। चुनाव आने पर नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। नेता अपने स्वार्थ के लिए पाला बदलते रहते हैं।