उपतहसील परिसर में आधार सेवा केंद्र शुरू

राहौद। उपतहसील परिसर राहौद में शुक्रवार को आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र चौधरी (एसडीएम, पामगढ़) थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रकांत चंद्रवंशी (नायब तहसीलदार), नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप और उपाध्यक्ष गयाराम चंदेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। यह आधार सेवा केंद्र जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थापित किया गया है और आगामी सोमवार से नियमित रूप से कार्य प्रारंभ करेगा। केंद्र की स्थापना का उद्देश्य राहौद और आसपास के ग्रामीण अंचल सहित नगरवासियों को आधार से जुड़ी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

RO No. 13467/10