
हापुड़। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी के पुलिस ने बयान दर्ज करा दिए हैं। पूर्व सीएम की भतीजी ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री के भाई की पुत्री की शादी नौ नवंबर 2023 को एक युवक से हुई थी। उसने पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद व मौसा ससुर पर आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उन्होंने दहेज में फ्लैट और 50 लाख की मांग कर उसे प्रताडि़त किया। वहीं, कोतवाली में मुकदमा दर्ज न होने पर विवाहिता ने न्यायालय का दरबाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो सका। अब रविवार को पीडि़ता को कोतवाली में बुलाकर उसके बयान दर्ज कराए गए हैं।जब राजस्थान की प्रेमिका को अपने प्रेमी के दूसरी जगह शादी होने की जानकारी मिली तो वह सिंभावली थाने पहुंच गई। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर हंगामा किया। जब यह बात युवक से शादी करने जा रही गाजियाबाद के लडक़ी पक्ष को पता चली तो उन्होंने निकाह से इनकार कर बरात वापस कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्थान की एक युवती रविवार सुबह सिंभावली थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक गांव के युवक से उसकी करीब चार साल पहले सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया। युवक उसे शादी करने का झांसा देता था। लेकिन अचानक दो दिनों से युवक ने उससे बात करनी बंद कर दी। इस दौरान शनिवार को युवती को सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि उसका प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा है। वह तुरंत ट्रेन पकड़ कर सिंभावली आ गई। उधर, युवक अपनी बरात लेकर गाजियाबाद में अपने होने वाले ससुराल पहुंचा। लेकिन निकाह होने से पहले ही लडक़ी पक्ष के लोगों को युवक के प्रेम प्रसंग का पता लग गया। उन्होंने बरात लौटा दी।