कोरबा। बढ़ती सडक़ दुर्घटना प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। हादसों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस नए तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में शहर के चारों ओर पहली बार कॉनवेक्सड्डड्ड मिरर (उत्तल दर्पण) लगाए जा रहे हैं। मिरर उन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, जो अंधा मोड़ है और यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है।यातायात पुलिस की ओर से बताया गया है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों को समझाईश के साथ-साथ उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई किए जा रहे हैं। दुर्घटना के लिहाज से खतरनाक चौक-चौराहों पर संकेतक पहले ही लगाए गए हैं। अब शहर के चारों ओर उन स्थानों कॉनवेक्स मिरर लगाए जा रहे हैं, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है। इस मिरर में दूर से ही वाहनों के बड़ी तस्वीर नजर आती है। इस मिरर को देखकर अन्य वाहन चालक यह समझ जाते हैं कि आगे कोई वाहन तो नहीं है। कोरबा शहर में पहली बार दुर्घटना की रोकथाम के लिए कॉनवेक्स मिरर का उपयोग किया जा रहा है।