कोरबा। जिलाधीश अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के समस्त राजस्व संबंधी कार्यो में कसावट ला कर सुचारू रूप से संपादन किए जाने हेतु अलग-अलग तहसीलों में कार्यरत राजस्व निरीक्षकों को अन्यत्र तहसील के राजस्व निगम मंडलो में स्थानांतरित किया है।
जिसके अंतर्गत राजस्व निरीक्षक आशीष सोनी को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल पसान के साथ ही अतिरिक्त प्रभार जटगा का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार श्रीमती केसर चौहान को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली, कन्हैया लाल को पाली व अतिरिक्त प्रभार लाफा, श्रीमती करुणा मैत्री को भैंसमा तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली (जिल्गा), वेदराम कौशिक को तहसील कोरबा, राजस्व निरीक्षक मंडल पाढ़ीमार व अतिरिक्त प्रभार दादरखुर्द, प्रवीण राजपूत को तहसील दर्री, राजस्व निरीक्षक मंडल अगारखार दर्री व अतिरिक्त प्रभार दुरपा, बल्गीखार, सुश्री रीना महिपाल को तहसील दर्री, राजस्व निरीक्षक मंडल डुमरमुड़ा दर्री व अतिरिक्त प्रभार गोपालपुर, जमनीपाली, पंडरीपानी, रंजीत भगत को तहसील पोड़ी-उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल कोरबी व अतरिक्त प्रभार मोरगा, श्रीमती रजनी कश्यप को तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल घुड़देवा व अतिरिक्त प्रभार बांकी, नारायण प्रसाद बागरी को तहसील हरदीबाजार, राजस्व निरीक्षक मंडल हरदीबाजार व अतिरिक्त प्रभार तिवरता, नंद किशोर सिंह तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल अजगरबहार, मनीष कुमार जायसवाल तहसील पोड़ी-उपरोड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल पोड़ी-उपरोड़ा व अतिरिक्त प्रभार सुतर्रा, कमलेश साहू तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल कटघोरा, चक्रधर सिंह सिदार तहसील कटघोरा, राजस्व निरीक्षक मंडल जवाली व अतिरिक्त प्रभार मड़वाढोढ़ा, रवींद्र कुमार जायसवाल को तहसील दीपका, राजस्व निरीक्षक मंडल बिरदा एवं अंजली पैंकरा को तहसील पाली व राजस्व निरीक्षक मंडल पोंड़ी का प्रभार सौंपा गया है।